मुजफ्फरनगर। नचिकेता स्कूल्स में राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को खेलों के महत्व के साथ मेजर ध्यानचंद के जीवन, संघर्ष और खेल उपलब्धियों की जानकारी देकर उनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं। क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, शतरंज, कैरम, दौड़, टेबल टेनिस, बॉक्सिंग और बास्केटबॉल में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और खेल भावना का परिचय दिया।विद्यालय की उप-प्रधानाचार्या जसबीर कौर और उप-प्रधानाचार्या (एडमिनिस्ट्रेशन) विक्की जैन ने प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों को स्वस्थ रखने के साथ उनके व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सहयोग और मानसिक मजबूती विकसित होती है।उन्होंने विद्यार्थियों को मेजर ध्यानचंद के जीवन से प्रेरणा लेने और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत तथा समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलों को भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। इसी उद्देश्य से विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा विकसित करने के लिए विभिन्न अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group