मुजफ्फरनगर। कोतवाली नगर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 4.10 ग्राम स्मैक बरामद करने का दावा किया है। आरोपी की पहचान मोनिश पुत्र इमरान उर्फ मान निवासी महमूदनगर के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार अस्पताल चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सोनू कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि शहाबुद्दीनपुर रोड पर भट्टे के पास एक युवक स्मैक लेकर ग्राहक के इंतजार में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी शुरू कर दी।पुलिस को देखकर युवक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक पुड़िया बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक पुड़िया में स्मैक थी। वजन करने पर पन्नी सहित पदार्थ का वजन 4.38 ग्राम और पन्नी अलग करने के बाद स्मैक का वजन 4.10 ग्राम पाया गया।पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाशी राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में कराई गई। बरामद स्मैक को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की गई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने स्मैक हाईवे पर एक ट्रक चालक से खरीदी थी और उसे अधिक कीमत पर बेचने की तैयारी में था। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल जा चुका है। बरामद मादक पदार्थ को सील कर जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया भी पूरी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group