मुजफ्फरनगर। एसडी कन्या इंटर कॉलेज, झांसी की रानी में गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विकास खंडों से चयनित 27 छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में फरहाना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि तन्वी जैन और जिया संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं। नरगिस ने तीसरा स्थान हासिल किया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान पूर्व जिला मंत्री रेणु गर्ग और विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. सविता सिंह भी मौजूद रहीं।प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने विचारों के माध्यम से देश के विकास और युवाओं की जिम्मेदारी जैसे विषयों पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में विचार व्यक्त करने की क्षमता बढ़ाने और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक करना रहा।भाजपा जिलाउपाध्यक्ष विशाल गर्ग ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं और समाज के सभी वर्गों की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने युवाओं से देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में ममता रानी, रीना यादव, साक्षी देशवाल और डॉ. अनुराधा शामिल रहीं। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी आशीष द्विवेदी, पर्यवेक्षक रणवीर सिंह और सुपर नोडल अधिकारी कैप्टन प्रवीण चौधरी ने अतिथियों का स्वागत किया।प्रधानाचार्या डॉ. सविता सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group