शामली। थानाभवन क्षेत्र के हिरनवाड़ा गांव में बुधवार को तालाब में डूबने से 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई। युवती घर से कुछ दूरी पर स्थित तालाब में कपड़े धोने गई थी। इसी दौरान वह गहरे पानी में चली गई और डूब गई। जानकारी मिलने पर पहुंचे ग्रामीणों और पुलिस ने उसे बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे से परिवार में शोक छा गया।हिरनवाड़ा गांव निवासी कृपाल की बेटी ऋतु बुधवार को कपड़े धोने के लिए तालाब पर गई थी। बताया गया कि तालाब उसके घर से करीब 50 मीटर दूर है। कपड़े धोते समय अचानक वह गहरे पानी में चली गई। काफी देर तक उसके बाहर नहीं आने पर घटना की जानकारी हुई तो ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और युवती को बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए।पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से युवती को तालाब से बाहर निकाला। इसके बाद उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।परिजनों के मुताबिक, ऋतु मानसिक रूप से बीमार थी और उसका उपचार चल रहा था। वह पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थी। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।पुलिस के अनुसार, युवती की मौत के मामले में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group