मुजफ्फरनगर। शहर के डिस्ट्रिक्ट एग्जीबिशन कमेटी मैदान में 21 नवंबर से नुमाइश मेला-2026 का आयोजन किया जाएगा। यह मेला 15 दिसंबर तक चलेगा। कुल 25 दिन तक चलने वाले इस मेले की तैयारियों के तहत ठेकों के आवंटन के लिए ई-नीलामी की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है।डीएम वार रूम की ओर से जारी सूचना के अनुसार, संबंधित ठेकों की निविदा 24 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे तक सरकारी ई-मार्केटप्लेस (जेम) पोर्टल पर प्रदर्शित रहेगी। इच्छुक निविदादाता 3 नवंबर को सुबह 11 बजे से 4 नवंबर को दोपहर 12 बजे तक अपनी निविदाएं जमा कर सकेंगे।निविदा से जुड़ी नियम और शर्तें जेम पोर्टल पर उपलब्ध हैं। ठेके की निर्धारित धनराशि के अतिरिक्त जीएसटी और अन्य सरकारी कर भी देय होंगे। इच्छुक व्यक्ति वेबसाइट https://gem.gov.in/ पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए ऑक्शन आईडी 42330 जारी की गई है।