मुजफ्फरनगर, 23 अक्टूबर 26। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन सीटों के द्विवार्षिक चुनाव में शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। जिले के 13 मतदान केंद्रों पर बनाए गए 56 मतदेय स्थलों पर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोनों सीटों को मिलाकर जिले में कुल मतदान लगभग 55.47 प्रतिशत रहा।प्रशासन की ओर से मतदान की प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे। सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। पूरे दिन मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ चुनाव प्रक्रिया पर नजर रखी गई।चुनाव पर्यवेक्षक राजशेखर, जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मतदान की स्थिति, सुरक्षा प्रबंधों और आदर्श आचार संहिता के पालन की समीक्षा की। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व भी मतदान प्रक्रिया की निगरानी में जुटे रहे।अधिकारियों ने जिला मुख्यालय पर बनाए गए कंट्रोल रूम से भी लगातार संपर्क बनाए रखा, ताकि मतदान के दौरान किसी तरह की समस्या सामने आने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। प्रशासन के अनुसार, जिले में मतदान शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हुआ।निर्वाचन के दौरान स्नातक सीट पर 45.46 प्रतिशत और शिक्षक सीट पर 65.49 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में स्नातक सीट की तुलना में अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group