मुजफ्फरनगर। चरथावल क्षेत्र के गांव हकीमपुरा में 23 वर्षीय युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। युवक खेत में काम करने गया था। उसकी मौत से परिवार में दुख का माहौल है।विशाल अपने खेत में दवाई का छिड़काव करने गया था। काम के दौरान उसे प्यास लगी तो उसने पानी पी लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे तुरंत बेगराजपुर स्थित मेडिकल कॉलेज ले गए।अस्पताल में डॉक्टरों ने उसका इलाज किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। विशाल की शादी करीब एक साल पहले हुई थी। उसकी मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।सूचना मिलने पर चरथावल पुलिस ने मामले की जानकारी ली। थाना प्रभारी सत्यनारायण दहिया के अनुसार, परिजनों ने लिखित में दिया है कि वे मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते।