मुजफ्फरनगर। दीपावली के पर्व पर नचिकेता स्कूल्स के विद्यार्थियों ने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी पहल करते हुए शहर के गणमान्य लोगों के बीच पहुंचकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। विद्यार्थियों ने चिकित्सकों, बैंक अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों और व्यापारियों से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान स्मृति चिह्न भेंटकर उनका सम्मान भी किया गया।विद्यार्थियों ने अपनी इस पहल के जरिए बड़ों के प्रति आदर और भारतीय संस्कृति के प्रति जुड़ाव का संदेश दिया। चिकित्सकों में डॉ. रेखा सिंह, डॉ. रश्मि गोयल, डॉ. दीपक गोयल, डॉ. एमएल अग्रवाल, डॉ. तारा चंद्र, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. नरेश त्यागी, डॉ. नितिन गुप्ता, डॉ. मुकेश त्यागी, डॉ. सुजीत कुमार और डॉ. राजेश्वर सिंह को शुभकामनाएं दी गईं।

वहीं, बैंक अधिकारियों में एसबीआई के शाखा प्रबंधक प्रसेनजीत कुमार, केनरा बैंक की शाखा प्रबंधक शबनम अशोक, एक्सिस बैंक के संजय शर्मा, एचडीएफसी बैंक के अंकुर चौधरी, पीएनबी नई मंडी के कपिल कुमार ठाकुर और एएमसीओ बैंक के चंदन कुशवाहा से मुलाकात की गई।विद्यालय की इस पहल को लोगों ने सराहा। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि बच्चों को शिक्षा के साथ सामाजिक व्यवहार, संस्कार और जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाना भी जरूरी है।
