मुजफ्फरनगर। आम लोगों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया से राहत दिलाने के लिए 12 दिसंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. सत्येंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि लोक अदालत में आपसी सहमति और सुलह के आधार पर विभिन्न प्रकार के मामलों का निस्तारण कराया जाएगा।उन्होंने बताया कि लोक अदालत दीवानी न्यायालय परिसर मुजफ्फरनगर के अलावा बाह्य न्यायालय बुढ़ाना, ग्राम न्यायालय जानसठ, ग्राम न्यायालय खतौली और कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित होगी। इसमें आपराधिक मामलों, एनआई एक्ट की धारा 138, बैंक ऋण वसूली, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाओं तथा बिजली, पानी और टेलीफोन बिलों से जुड़े विवादों को निस्तारण के लिए रखा जाएगा।इसके अलावा वैवाहिक विवाद, भूमि अधिग्रहण, राजस्व और सिविल मामलों का भी निस्तारण कराया जाएगा। लोक अदालत के माध्यम से पक्षकार आपसी सहमति से विवाद समाप्त कराकर समय और धन दोनों की बचत कर सकेंगे।