मुजफ्फरनगर। मीरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पारिवारिक रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। एक गर्भवती महिला ने अपने जेठ पर घर में घुसकर अश्लील हरकत करने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।महिला की शादी करीब दो साल पहले हुई थी। उसका आरोप है कि शादी के बाद से ही जेठ उस पर गलत नजर रखता था। वह कई बार उसके साथ गलत व्यवहार करने की कोशिश कर चुका था।महिला के अनुसार, जब भी वह जेठ की हरकतों का विरोध करती तो उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी। आरोप है कि दो दिन पहले उसके पति ने भी उसके साथ मारपीट की और उसे घर पर छोड़कर चला गया।पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।