मुजफ्फरनगर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के लिए राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल के नेतृत्व में शिव चौक पर तिरंगा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों, सभासदों और कार्यकर्ताओं के साथ नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित कर हर घर तिरंगा अभियान में भागीदारी का आह्वान किया।कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की आन-बान-शान और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग व बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने नागरिकों से अपने घर, प्रतिष्ठान और कार्यालय पर पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराने की अपील की।राज्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को याद करने का दिन भी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में योगदान देना चाहिए।कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी लोगों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए। उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता दिवस को गरिमा और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाने तथा अपने घरों पर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया। इस दौरान शिव चौक परिसर भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से गूंजता रहा।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विशाल गर्ग, जितेंद्र कुच्छल, दीपक मित्तल, ममता अग्रवाल, अंजलि चौधरी, राधे वर्मा, रेखा वर्मा, शलभ गर्ग, नंद किशोर पाल, प्रवीण खेड़ा, हरेंद्र पाल, अमित वत्स, सुनील चौधरी, सभासद प्रशांत चौधरी, मनोज वर्मा, राजीव शर्मा, मोहित मलिक, रविकांत शर्मा, शोभित गुप्ता, हिमांशु गोयल, अनुज पच्चीसिया और हरीश सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *