मुजफ्फरनगर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला प्रशासन की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज मैदान से तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल और विशेष अतिथि जिला पंचायत के प्रशासक डॉ. वीरपाल निर्वाल ने तिरंगा झंडा दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में करीब 200 लोगों ने तिरंगे के साथ भाग लिया।रैली सुबह नौ बजे राजकीय इंटर कॉलेज मैदान से शुरू हुई। प्रतिभागी सुजड़ू चौक, मीनाक्षी चौक और महावीर चौक से होते हुए वापस राजकीय इंटर कॉलेज मैदान पहुंचे, जहां रैली का समापन हुआ। प्रतिभागियों ने तिरंगे के साथ हर घर तिरंगा अभियान का संदेश दिया।रैली शुरू होने से पहले कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों और प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। इसके बाद मुख्य अतिथि कपिल देव अग्रवाल और विशेष अतिथि डॉ. वीरपाल निर्वाल ने झंडा दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया।कार्यक्रम का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान जिला ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला क्रीड़ा अधिकारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।रैली में करीब 200 लोगों ने तिरंगे के साथ सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन जिला ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला समन्वयक कैलाश पांडे और बाल कल्याण समिति के सदस्य राजीव कुमार ने किया। आयोजन के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और राष्ट्रभावना के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group