मुजफ्फरनगर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 15 विद्यालयों के करीब 70 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर देशभक्ति और राष्ट्रीय भावना से जुड़ी 22 सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल रहे। कार्यक्रम में जिला पंचायत के प्रशासक, मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण तथा राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी मिशन के जिला समन्वयक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।छात्र-छात्राओं ने हर घर तिरंगा अभियान की विषयवस्तु पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और देशप्रेम का संदेश दिया। विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रस्तुतियां दीं।कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला युवा अधिकारी अवेक्षा कपूर तथा कार्यक्रम की नोडल अधिकारी शैली, पूनम और वंदना आर्य सहित पूरी टीम का योगदान रहा। कार्यक्रम का संयोजन राजकीय इंटर कॉलेज बहादुरपुर के प्रधानाचार्य आशीष द्विवेदी और प्रदीप गर्ग ने किया।इस दौरान अन्य विद्यालयों की प्रधानाचार्य राजेश कुमारी, किरण और सविता ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य सुभाष ने अतिथियों, अधिकारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार जताया। इसके बाद सभी प्रतिभागी बच्चों को मिष्ठान और फल वितरित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *