मुजफ्फरनगर(आकाश तायल)। ग्राम भैंसी स्थित श्री सतगुरु झूलेलाल स्थल पर भगवान श्री झूलेलाल जी का 33वां पावन पर्व श्रद्धा और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। परम पूज्य गुरु सुभाष चंद ठक्कर और गुरु मां सविता ठक्कर के सानिध्य में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान झूलेलाल का आशीर्वाद लिया।पर्व की पूर्व संध्या पर झूलेलाल स्थल में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।

इसके बाद प्रात: मंदिर परिसर में हवन-यज्ञ हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। हवन के उपरांत संकीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों के माध्यम से भगवान झूलेलाल का गुणगान किया।धार्मिक कार्यक्रमों के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम के समय श्री सतगुरु झूलेलाल स्थल भैंसी से पावन ज्योति की शोभायात्रा निकाली गई। बैंडबाजों और ढोल-नगाड़ों के साथ निकली शोभायात्रा मेननहर तक पहुंची।मेननहर पर भगवान झूलेलाल के मंत्रों का उच्चारण और जाप किया गया। इसके बाद मां गंगा और भगवान झूलेलाल जी की आरती हुई। आरती के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।कार्यक्रम में गुरु सुभाष चंद ठक्कर, गुरु मां सविता ठक्कर, डॉ. सुमित ठक्कर, डॉ. रोहित ठक्कर, साक्षी ठक्कर, युवराज ठक्कर, सौम्या ठक्कर, दक्ष ठक्कर, हृदेश रहेजा, दिनेश ठकराल, राजेश झांब, ऋषभ ठकराल, गोल्डी धमीजा, विनोद रहेजा, नवीन मकानी, मुकेश रहेजा, किरण ठकराल, मदन छाबड़ा, पुनित अरोरा, रौनक धमीजा, कर्ण धमीजा, विक्रम नागपाल, ध्रुव धमीजा, राधेश्याम रहेजा, मदनलाल रहेजा, विनय मेहता, रितु मकानी, नवीन धमीजा, नीरू अरोरा, सूरजप्रकाश छाबड़ा, अंशु अग्रवाल, सुरेश बठला, जितेंद्र कुमार, अनिल तलवार, रितु धमीजा, दीपा धमीजा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।