मुजफ्फरनगर।  जनपद मुजफ्फरनगर में लगातार बिगड़ रही वायु गुणवत्ता ने प्रशासन और सरकार की चिंता बढ़ा दी है। वायु गुणवत्ता सूचकांक के अत्यंत चिंताजनक स्तर 400 तक पहुंचने के बाद माननीय राज्यमंत्री श्री कपिल देव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लखनऊ में उच्चस्तरीय बैठक बुलाई।

बैठक के दौरान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव श्री संजीव कुमार सिंह ने मंत्री को जिले में वायु प्रदूषण की मौजूदा स्थिति, उसके स्रोतों और इसके स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी। मंत्री कपिल देव ने कहा कि जहरीली हवा के कारण आम नागरिकों को सांस लेने में परेशानी सहित कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जो अत्यंत चिंताजनक है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदूषण के कारणों की गहन जांच कर एक त्वरित, प्रभावी और सुदृढ़ कार्ययोजना तैयार की जाए। साथ ही प्रदूषण फैलाने वाले तत्वों पर कठोर कार्रवाई करते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group