नोएडा में एक फास्ट फूड दुकान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया। वीडियो में युवक पिज्जा तैयार करते समय पिज्जा पर थूक लगाते हुए दिखाई दे रहा था, जिसके बाद लोगों में भारी नाराजगी फैल गई। मामले को लेकर कई संगठनों के कार्यकर्ता भी थाने पहुंचे और कड़ी कार्रवाई की मांग की।जानकारी के अनुसार, सेक्टर-22 स्थित एक पिज्जा दुकान में काम करने वाले कर्मचारी का वीडियो रविवार शाम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में कर्मचारी पिज्जा बनाते समय उस पर थूक लगाता नजर आ रहा था। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इसे ग्राहकों की भावनाओं और स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए नाराजगी जताई।मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सेक्टर-24 पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी की पहचान मुजम्मिल पुत्र साकिर निवासी ग्राम गिझौड़ के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी की उम्र करीब 30 वर्ष है और वह काफी समय से उक्त दुकान में काम कर रहा था।घटना की जानकारी मिलते ही कुछ हिंदू संगठनों के लोग भी थाने पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को आश्वस्त किया कि मामले में निष्पक्ष जांच कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की गई है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group