नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी का असर अब देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर दिखाई देने लगा है। शुक्रवार सुबह से तेल कंपनियों ने ईंधन के दामों में करीब तीन रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी। लंबे समय बाद हुई इस वृद्धि से आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹94.77 से बढ़कर ₹97.77 प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल के दाम ₹87.67 से बढ़कर ₹90.67 प्रति लीटर पहुंच गए हैं। इस तरह पेट्रोल और डीजल दोनों में लगभग ₹3 प्रति लीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। तेल कंपनियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी और आयात लागत बढ़ने के कारण दामों में संशोधन करना पड़ा।विशेषज्ञों के मुताबिक पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित हुई है। इसके कारण क्रूड ऑयल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। माना जा रहा है कि यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में यही स्थिति बनी रही तो आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल के दामों में और बढ़ोतरी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group