अजमेर। जिले में उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे खड़ी एक जलती हुई स्कॉर्पियो कार के अंदर एक ही परिवार के चार लोगों के शव बरामद हुए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया तथा मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या के बाद शवों को कार में रखकर जलाने का प्रतीत हो रहा है।जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान पूर्व सरपंच राम सिंह, उनकी पत्नी सुरज्ञान देवी और परिवार के अन्य सदस्यों के रूप में हुई है। सुरज्ञान देवी जिला परिषद सदस्य रह चुकी थीं तथा कांग्रेस पार्टी से जुड़ी हुई बताई जा रही हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है।पुलिस जब मृतकों के घर पहुंची तो वहां खून के निशान मिलने से मामला और भी संदिग्ध हो गया। वहीं जिस स्कॉर्पियो में शव मिले, उसकी सीटें फोल्ड अवस्था में पाई गईं। अधिकारियों का मानना है कि यदि कोई व्यक्ति सामान्य रूप से कार में बैठा होता तो सीटों की स्थिति इस प्रकार नहीं होती। इससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या कहीं और करने के बाद शवों को वाहन में डालकर आग लगाई गई।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group