मुजफ्फरनगर। होमगार्ड विभाग में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले पीसी बीर सिंह शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर विभागीय साथियों और अधिकारियों ने उन्हें पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की।सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन सादगीपूर्ण लेकिन भावनात्मक माहौल में किया गया। उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने पीसी बीर सिंह के अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और विभाग के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने सेवाकाल में पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ दायित्वों का निर्वहन किया। उनके अनुभव और कार्यशैली से विभाग के कई जवानों को प्रेरणा मिली।इस दौरान बीओ दिवाकर सिंह, पीसी विवेक कुमार, पीसी समरपाल, दीन मोहम्मद, सचिन चौधरी, गुलाब सिंह, मोहित कुमार, लविश कुमार सहित अन्य साथी मौजूद रहे। सभी ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और जीवन की नई पारी के लिए शुभकामनाएं दीं।समारोह के अंत में पीसी बीर सिंह ने सभी अधिकारियों एवं साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग में बिताए गए वर्षों की यादें हमेशा उनके साथ रहेंगी। उन्होंने कहा कि सहकर्मियों का स्नेह और सम्मान उनके लिए सबसे बड़ी पूंजी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group