चंडीगढ़। पंजाब के फिरोजपुर-फाजिल्का मार्ग पर शनिवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।जानकारी के अनुसार जलालाबाद क्षेत्र के एक परिवार के सदस्य अपने दिवंगत परिजन की अस्थियां विसर्जित करने के लिए डेरा ब्यास जा रहे थे। पिकअप वाहन में परिवार और रिश्तेदारों समेत करीब 25 से 30 लोग सवार थे। रास्ते में जंगांव वाला मोड़ के निकट उनकी पिकअप की ट्राले से जोरदार भिड़ंत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के ऊपर बैठे कई लोग उछलकर दूर जा गिरे, जबकि कुछ लोग वाहन के अंदर फंस गए। हादसे में कई लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को बेहतर उपचार के लिए उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया गया है। इस दर्दनाक हादसे से मृतकों के परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group