मुजफ्फरनगर। विकास खंड मोरना के खादर क्षेत्र स्थित ग्राम मीरावाला में शनिवार को पशुपालन विभाग की ओर से विशेष टीकाकरण एवं पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पशुओं को गला घोटू (एचएस) बीमारी से बचाव के लिए निःशुल्क टीके लगाए गए तथा पशुपालकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरेंद्र कुमार के नेतृत्व में आयोजित अभियान के दौरान विभागीय टीम ने बड़ी संख्या में पशुओं का टीकाकरण किया। इसके साथ ही बहुउद्देश्यीय पशु चिकित्सा शिविर लगाकर बीमार पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार भी किया गया।शिविर में पशुपालकों को पशुओं में होने वाली मौसमी बीमारियों से बचाव, समय पर टीकाकरण और पशुपालन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने पशुपालकों से पशुओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और नियमित टीकाकरण कराने की अपील की।कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम प्रधान घसीटा सिंह का विशेष सहयोग रहा। ग्रामीणों ने विभाग द्वारा गांव में आयोजित शिविर की सराहना करते हुए इसे पशुपालकों के लिए लाभकारी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group