मुजफ्फरनगर। दहेज हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रही एक महिला आरोपी को थाना खालापार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपदभर में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खालापार पुलिस को सूचना मिली कि दहेज हत्या के मुकदमे में नामजद महिला क्षेत्र से बाहर जाने की तैयारी में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सुजडू गेट क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार महिला की पहचान आमलीन पत्नी शौकीन निवासी जहांगीरपट्टी, सुजडू, थाना खालापार के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला के खिलाफ दहेज हत्या और दहेज उत्पीड़न से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है।बताया गया कि मृतका के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि विवाह के बाद अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि इसी उत्पीड़न के चलते उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रकरण की विवेचना गंभीरता से की जा रही है और मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच जारी है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group