मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। परीक्षा के तीसरे दिन जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।जनपद में 8 जून से 10 जून तक आयोजित हो रही भर्ती परीक्षा के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल, सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल अधिकारियों की तैनाती की गई है, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वारों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा और परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास कानून-व्यवस्था की स्थिति का भी जायजा लिया गया।जिलाधिकारी और एसएसपी ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि नकल कराने या परीक्षा में व्यवधान उत्पन्न करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिसकर्मियों को परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरतने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। अभ्यर्थियों को निर्धारित मानकों के अनुसार जांच के बाद ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया।प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार जनपद में भर्ती परीक्षा अब तक शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित माहौल में संपन्न हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group