मुजफ्फरनगर। जानसठ थाना क्षेत्र के गांव मीरापुर दलपत में मंगलवार को एक नवविवाहिता की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। महिला का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार गांव समौली निवासी महेंद्र की 25 वर्षीय बेटी अंकिता की शादी नवंबर 2025 में मीरापुर दलपत निवासी रोहित कुमार के साथ हुई थी। शादी को अभी सात महीने ही हुए थे। बताया जाता है कि मंगलवार को अंकिता ने घर के एक कमरे में फांसी लगा ली।घटना का पता चलते ही परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की।कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि महिला की मौत की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर भेजी गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक मृतका के मायके पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group