मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र स्थित गंग नहर पुल पर बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक अज्ञात व्यक्ति ने अचानक नहर में छलांग लगा दी। देखते ही देखते वह तेज बहाव में बह गया और लोगों की आंखों से ओझल हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, व्यक्ति कुछ देर तक पुल पर खड़ा रहा और फिर अचानक नहर में कूद गया। घटना को देखकर मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही भोपा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू कराया। हालांकि समाचार लिखे जाने तक व्यक्ति का कोई सुराग नहीं लग सका था।पुलिस अज्ञात व्यक्ति की पहचान करने के प्रयास में जुटी है। साथ ही नहर किनारे और आसपास के क्षेत्रों में भी तलाश कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group