मुजफ्फरनगर। रतनपुरी थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।पुलिस के अनुसार 9 जून को रतनपुरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि ग्राम रियावली नंगला निवासी सरफराज उर्फ डब्बू पुत्र फजरू ने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सरफराज उर्फ डब्बू (19) को भनवाड़ा भट्टा तिराहा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मामले में पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group