मुजफ्फरनगर। भोपा क्षेत्र में पुराने गंगनहर पुल से छलांग लगाने वाले युवक की पहचान 24 घंटे के भीतर हो गई है। परिजनों ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर युवक की शिनाख्त सिखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम भंडूरा निवासी विक्की (30) पुत्र इंद्रपाल के रूप में की है।जानकारी के अनुसार विक्की बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गया था। देर शाम तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। गुरुवार को परिजनों ने मीडिया व सोशल मीडिया पर भोपा गंगनहर में एक युवक के छलांग लगाने का वीडियो देखा। वीडियो में युवक के कपड़े और हुलिए की पहचान कर विक्की के छोटे भाई गौरव ने भोपा थाने पहुंचकर उसकी शिनाख्त की।परिजनों के अनुसार विक्की परिवार का सहारा था। उसके परिवार में वृद्ध मां प्रमिला, दो छोटे भाई राहुल और गौरव तथा एक विवाहित बहन संगीता हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।शिनाख्त होने के बाद भोपा पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से गंगनहर में सर्च अभियान तेज कर दिया है। हालांकि नहर में तेज बहाव के चलते समाचार लिखे जाने तक युवक के शव का कोई सुराग नहीं लग सका था। पुलिस और गोताखोर लगातार तलाश में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group