मुजफ्फरनगर। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने धर्मगुरुओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों के साथ चर्चा की।अधिकारियों ने कहा कि मोहर्रम के दौरान सभी लोग आपसी भाईचारा बनाए रखें और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। यदि कोई व्यक्ति माहौल खराब करने की कोशिश करता दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।बैठक में सोशल मीडिया पर भड़काऊ, भ्रामक या धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली पोस्ट साझा न करने की भी अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी और एसएसपी ने सभी धर्मगुरुओं एवं समाज के लोगों से त्योहार को शांति और सौहार्द के साथ मनाने तथा प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया। बैठक में मौजूद लोगों ने भी जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया।इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, एएसपी/सीओ सिटी सिद्धार्थ के. मिश्रा समेत अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group