मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर कोतवाली पुलिस ने शाहबुद्दीनपुर रोड से एक युवक को अवैध तमंचे सहित गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक जिंदा कारतूस और एप्पल कंपनी का एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।जानकारी के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि शाहबुद्दीनपुर रोड स्थित एक भट्ठे के पास खाली प्लॉट में एक संदिग्ध युवक हथियार के साथ खड़ा है।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 315 बोर का एक अवैध देसी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। साथ ही उसके कब्जे से एक एप्पल आईफोन भी जब्त किया गया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अंश कुमार पुत्र स्वर्गीय राजेश कुमार निवासी ब्रह्मपुरी, साकेत कॉलोनी, थाना सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह अवैध हथियार लेकर किस उद्देश्य से घूम रहा था और हथियार कहां से लाया था।