उरई। जनपद जालौन की उरई कोतवाली परिसर स्थित कंट्रोल रूम में ड्यूटी के दौरान महिला और पुरुष सिपाही के बीच अनुचित व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले का संज्ञान लेते हुए गुरुवार को आरोपी पुरुष सिपाही को निलंबित कर दिया गया।जानकारी के अनुसार, कोतवाली के मुख्य कंट्रोल रूम में सुरक्षा और कानून व्यवस्था की निगरानी के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती है। इसी दौरान कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में महिला और पुरुष सिपाही का ऑन-ड्यूटी रोमांस कैद हो गया।वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और अनुशासन को लेकर सवाल उठने लगे। मामला सार्वजनिक होने के बाद विभाग की ओर से तत्काल जांच शुरू कर दी गई।पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देश पर आरोपी पुरुष सिपाही अरविंद पटेल को निलंबित कर दिया गया। वहीं वीडियो में दिख रही महिला सिपाही के खिलाफ भी विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group