मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के रुड़की रोड स्थित यूनिक प्लाजा मार्केट में विकास प्राधिकरण की सीलिंग कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को व्यापारियों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। हाथों में कटोरा लेकर व्यापारियों ने भीख मांगते हुए प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।व्यापारियों का आरोप है कि मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने बिना पूर्व नोटिस दिए 50 से अधिक दुकानों को सील कर दिया, जिससे कई परिवारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया। उनका कहना है कि यदि निर्माण या मानचित्र से संबंधित कोई कमी थी तो पहले लिखित सूचना देकर सुधार का अवसर दिया जाना चाहिए था।प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि कार्रवाई रुकवाने के लिए राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल से अधिकारियों की दो बार फोन पर बात भी कराई गई, लेकिन इसके बावजूद सीलिंग अभियान नहीं रोका गया।विरोध स्वरूप व्यापारियों ने कटोरा लेकर रुड़की रोड पर भीख मांगी। उनका कहना था कि जब दुकानें बंद कर दी गई हैं तो परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो गया है। प्रदर्शन के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि यदि तीन दिन के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ और सील नहीं खोली गई तो जिले के व्यापारी बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि आवश्यकता पड़ने पर बाजार बंद कर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा।सुपर मार्केट व्यापार मंडल के अध्यक्ष अब्दुल कादिर गौर ने भी कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्षेत्र की कई मार्केट पिछले 15 से 20 वर्षों से संचालित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group