मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र के मोरना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में दो ग्रामीणों की मौत हो गई। ग्राम सिकंदरपुर के निकट गंग नहर पुल के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्तियों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।जानकारी के अनुसार, ग्राम सिकंदरपुर निवासी 45 वर्षीय समर पाल उर्फ लीलू पुत्र वेदपाल तथा 48 वर्षीय आजाद पुत्र घसीटा शनिवार शाम किसी कार्य से बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। जब वे भोकरहेड़ी मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई।टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भोपा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद समर पाल की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे घायल आजाद को स्वजन निजी अस्पताल ले गए, लेकिन उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई।एक ही गांव के दो लोगों की मौत से गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group