मुजफ्फरनगर। तहसील जानसठ के खंड विकास अधिकारी कार्यालय स्थित सभागार में विकासखंड जानसठ एवं मोरना का संयुक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना, परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से 1200 रुपये की धनराशि हस्तांतरण तथा शिक्षकों एवं संविदा कर्मियों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा के लिए भारतीय स्टेट बैंक के साथ हुए समझौते के शुभारंभ का मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मीरापुर विधायक प्रतिनिधि सुप्रिया पाल एवं ब्लॉक प्रमुख जानसठ नरेंद्र चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सजीव प्रसारण के दौरान मुख्यमंत्री ने शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना, छात्र हित से जुड़ी डीबीटी व्यवस्था तथा शिक्षकों की सामाजिक सुरक्षा संबंधी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।इस अवसर पर अतिथियों ने शिक्षकों को प्रतीकात्मक कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए। साथ ही 20 छात्र-छात्राओं को यूनिफॉर्म, जूते, मोजे, स्वेटर, स्कूल बैग एवं स्टेशनरी की किट प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम में तहसीलदार जानसठ श्रद्धा गुप्ता, जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. मनोज कुमार, मंडल प्रभारी इंद्रपाल कश्यप, मंडल अध्यक्ष सचिन कुमार, जिला कोषाध्यक्ष अमरजीत सिंह, अभिषेक गर्ग, डॉ. मनोज, हरेंद्र मलिक तथा भारतीय स्टेट बैंक ककरौली शाखा प्रबंधक विकास मुल्तानी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।विकासखंड जानसठ के खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार गौड़, मोरना के खंड शिक्षा अधिकारी ध्यानचंद, सभी एआरपी, संकुल शिक्षक, प्रधानाध्यापक, शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, भोजन माताएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन पुष्पराज पवार एवं आजाद वीर ने संयुक्त रूप से किया।कार्यक्रम के सफल आयोजन में रविंद्र कोठारी, विपिन शर्मा, राजीव सैनी, नीलम कैम, सतीश कुमार, जोगेंद्र कुमार, दिलशाद अहमद, वेदप्रकाश, कुलदीप कुमार, हेम जैन, सुनीता देवी, राजेश कटारिया, मोहम्मद आरिफ, प्रभात कुमार, मयंक शर्मा, श्रीकांत, कलीम, विकास, अनुपम, भानु, प्रवीण, सुबोध, निशांत सहित अन्य शिक्षकों एवं कर्मियों का विशेष सहयोग रहा।