मुजफ्फरनगर। लगातार हो रही बारिश और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने गुरुवार को जनपद के सभी विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद के सभी बोर्डों से संचालित कक्षा 1 से 12 तक के सरकारी, सहायता प्राप्त तथा निजी विद्यालय गुरुवार, 9 जुलाई 2026 को बंद रहेंगे। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इस दौरान किसी भी विद्यालय में शिक्षण कार्य संचालित नहीं किया जाएगा।प्रशासन ने सभी विद्यालय संचालकों और प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि अवकाश संबंधी आदेश का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे बच्चों को विद्यालय न भेजें और मौसम सामान्य होने तक आवश्यक सावधानी बरतें।जिला प्रशासन का कहना है कि लगातार हो रही वर्षा के कारण उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए यह फैसला एहतियात के तौर पर लिया गया है, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा या जोखिम का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group