लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत मुजफ्फरनगर के अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संजय कुमार सिंह का तबादला इटावा कर दिया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में पदोन्नति मिलने के बाद उन्हें इटावा का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है।संजय कुमार सिंह ने मुजफ्फरनगर में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के रूप में कार्य करते हुए विभिन्न प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन किया। पदोन्नति के उपरांत शासन ने उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपते हुए इटावा भेजा है। शासन के आदेश के बाद उनके स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।