गाजियाबा। घंटाघर कोतवाली क्षेत्र स्थित बजरिया के एक होटल में पति द्वारा पत्नी को एक युवक के साथ देखने के बाद विवाद होने और युवक के साथ मारपीट किए जाने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और न ही किसी पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज होने की पुष्टि हुई है।स्थानीय लोगों के अनुसार, एक व्यक्ति को अपनी पत्नी के होटल में होने की सूचना मिली थी। इसके बाद वह होटल पहुंचा, जहां पत्नी के साथ एक युवक के मौजूद होने पर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ी और युवक के साथ मारपीट होने लगी। वायरल वीडियो में कुछ लोग युवक को होटल से बाहर लाते हुए और उसके साथ धक्का-मुक्की करते दिखाई दे रहे हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास भी किया।हालांकि, वायरल वीडियो कब का है और घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक पुलिस की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।घंटाघर कोतवाली पुलिस का कहना है कि अब तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। यदि शिकायत प्राप्त होती है तो वायरल वीडियो और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।