मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह गंग नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास करने वाली एक महिला की पुलिसकर्मियों और गोताखोर की तत्परता से जान बच गई। घटना के दौरान मौजूद पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए नहर में छलांग लगा दी और कड़ी मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।जानकारी के अनुसार, महिला ने भोपा पुल से अचानक गंग नहर में छलांग लगा दी। यह देखकर वहां ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल मनीष कुमार और प्रसिद्ध गोताखोर राजीव वाल्मीकि तुरंत नहर में कूद पड़े। तेज बहाव के बीच दोनों ने काफी देर तक संघर्ष करते हुए महिला तक पहुंचकर उसे सकुशल बाहर निकाल लिया।घटना के दौरान महिला उपनिरीक्षक अजय यादव, हेड कांस्टेबल मनोज शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद रहे। महिला को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद आवश्यक कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group