मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र की रोहाना चौकी के अंतर्गत मलीरा गांव के पास मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे किनारे शुक्रवार सुबह एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।जानकारी के अनुसार, सुबह किसान अपने खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने हाईवे किनारे बादल नामक व्यक्ति की ट्यूबवेल के पास एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा देखा। शव दिखाई देने पर आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों को इसकी जानकारी हुई, जिसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई।ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। रोहाना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास कर रही है। मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा। मामले में पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *