मुजफ्फरनगर। चरथावल के बिरालसी पुलिस चौकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर बाइक मोड़कर भाग रहे दो युवकों को पुलिस ने पीछा कर गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपितों के कब्जे से 32 बोर की पिस्टल, कारतूस और मैगजीन बरामद हुईं। दोनों हरिद्वार जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक सतीश धामा टीम के साथ हरनाकी नहर की पुलिया पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। पुलिस टीम को देखते ही उन्होंने बाइक वापस मोड़ ली और तेजी से भागने लगे। संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने पीछा किया।पुलिस टीम ने दोनों युवकों को हरनाकी की ओर जाने वाले खड़ंजा मार्ग पर घेर लिया। पूछताछ के बाद तलाशी लेने पर उनकी पहचान वंश पुत्र शीशपाल और विवेक कुमार उर्फ सूरज पुत्र अमरीश कुमार के रूप में हुई। दोनों हरिद्वार जिले के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के गांव भलसवा गाज के निवासी बताए गए हैं।पुलिस के मुताबिक वंश के पास से 32 बोर की एक पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और एक खाली मैगजीन बरामद हुई। वहीं विवेक कुमार उर्फ सूरज के कब्जे से जिंदा कारतूस लगी दो मैगजीन मिलीं। दोनों के पास से आईफोन मोबाइल भी बरामद किए गए।पुलिस ने दोनों के कब्जे से बिना नंबर की हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक भी बरामद की। नंबर प्लेट नहीं होने के कारण बाइक को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया।चरथावल थाने में मामले को लेकर मुकदमा अपराध संख्या 141/2026 दर्ज किया गया है। दोनों आरोपितों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धारा 3/25 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर हथियारों के स्रोत और उनके क्षेत्र में आने के उद्देश्य की जानकारी जुटा रही है। साथ ही दोनों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group