मुजफ्फरनगर। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरिनगर गांव में 14.40 लाख रुपये की चोरी और महिला पर चाकू से हमला किए जाने की सूचना का पुलिस ने खुलासा किया है। जांच में पुलिस के अनुसार घटना की कहानी फर्जी निकली। पुलिस ने मामले में घर की बहू गुलशाना पत्नी अकरम को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर 4.40 लाख रुपये और पीली धातु की कान की बाली बरामद हुई है।पुलिस के मुताबिक 24 अगस्त को चोरी की सूचना दी गई थी। परिवार ने बताया था कि अज्ञात चोर घर में घुसे और विरोध करने पर महिला पर चाकू से हमला किया। कान की बाली छीनने की बात भी कही गई थी।जांच के दौरान पुलिस को घटना की परिस्थितियां संदिग्ध लगीं। पूछताछ में गुलशाना की भूमिका सामने आई। पुलिस के अनुसार उसे जानकारी थी कि उसकी सास अनाज की टंकी में रुपये रखती हैं। रात में परिवार के सोने के बाद उसने टंकी का ताला तोड़कर 4.40 लाख रुपये निकाल लिए और रकम कूलर में छिपा दी।पुलिस ने उसकी निशानदेही पर कूलर से रकम बरामद कर ली। जांच में सामने आया कि टंकी का ताला तोड़ते समय उसके हाथ में चोट लगी थी, जिसे उसने चोरों के हमले की कहानी से जोड़ दिया।पुलिस ने मुकदमे में धाराओं में बदलाव करते हुए बीएनएस की धारा 305(क) और 317(2) बढ़ाई है। कार्रवाई में थाना प्रभारी मानवेन्द्र सिंह भाटी, उपनिरीक्षक नवीन कुमार, महिला उपनिरीक्षक निशा सिंह, हेड कांस्टेबल सचिन तेवतिया और महिला कांस्टेबल शिल्पी शर्मा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group