मुजफ्फरनगर। खतौली पुलिस ने सरदार आलम हत्याकांड का 40 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया सब्जी काटने वाला चाकू भी बरामद किया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।मोहल्ला नई आबादी निवासी जलीम पुत्र वसीर ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि सरताज उर्फ कल्लू और उसके बेटों ने उसके पुत्र सरदार आलम की हत्या कर दी है। तहरीर के आधार पर खतौली थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया था।पुलिस ने 28 अगस्त को बालाजीपुरम के सामने गंगनहर पटरी से सालिम पुत्र सरताज उर्फ कल्लू निवासी मोहल्ला काजियान, खतौली और शाहबेज उर्फ जादू पुत्र सरताज उर्फ कल्लू को गिरफ्तार किया। सालिम की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया।पुलिस पूछताछ में सालिम ने बताया कि 26 अगस्त को सरदार आलम ने उसके पिता सरताज उर्फ कल्लू के साथ गाली-गलौज और हाथापाई की थी। इसी बात को लेकर उसने अपने पिता, भाई शाहबेज उर्फ जादू, शादाब और दोस्त संदीप जाट के साथ मिलकर सरदार आलम की हत्या की योजना बनाई। पुलिस के अनुसार, सोनू की दुकान के पास सरदार आलम के मिलने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और सालिम ने चाकू से कई वार किए।पुलिस हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। साथ ही गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group