मुजफ्फरनगर। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा के तहत मंसूरपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार उसके कब्जे से 1 किलो 140 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपी महिला गांजा बेचने के लिए ले जा रही थी।पुलिस के मुताबिक मंसूरपुर थाना क्षेत्र में बोपाड़ा के अंदर से हाईवे की ओर जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सूचना के आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध महिला को रोककर तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से गांजा बरामद हुआ।गिरफ्तार महिला की पहचान शाहरुन पत्नी नूरदीन, निवासी ग्राम पुरबालियान, थाना मंसूरपुर, उम्र करीब 45 वर्ष के रूप में हुई। पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि वह गांजा पुरबालियान निवासी सोनू से खरीदकर लाई थी और इसे बेचने के लिए ले जा रही थी। पुलिस अब गांजे की आपूर्ति से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।मंसूरपुर थाने में मामले में मु0अ0सं0 236/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तार महिला को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की गई।कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार त्यागी के नेतृत्व में की गई। टीम में सोहजनी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक गुप्ता, कांस्टेबल अनिल कुमार, रोहित कुमार तथा महिला कांस्टेबल मोनिता और आकृति शामिल रहीं। पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group