मुजफ्फरनगर। पुलिस विभाग में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद उपनिरीक्षक दिनेश कुमार सोमवार को अधिवर्षता आयु पूरी कर सेवानिवृत्त हो गए। उनकी सेवानिवृत्ति पर रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में विदाई समारोह आयोजित किया गया। अधिकारियों और सहकर्मियों ने उन्हें सम्मानित कर भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।समारोह में पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ ने दिनेश कुमार को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद उन्हें स्मृति चिह्न और उपहार भेंट किए गए। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके सेवाकाल के अनुभवों को याद करते हुए विभाग के प्रति उनके योगदान की सराहना की।एसपी क्राइम इन्दु सिद्धार्थ ने कहा कि पुलिस सेवा जिम्मेदारी और अनुशासन से जुड़ी होती है। लंबे समय तक विभाग में सेवाएं देना अपने आप में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने दिनेश कुमार के सेवानिवृत्त जीवन में स्वस्थ, सुखमय, समृद्ध और शांतिपूर्ण समय की कामना की।समारोह में प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह समेत पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। दिनेश कुमार के परिजन भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सहकर्मियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group