मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की निधि कॉलोनी में बेटी का हाथ पकड़कर अश्लील हरकत करने के प्रयास और विरोध करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।निधि कॉलोनी निवासी शफीक अंसारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मोहल्ले में रहने वाला साहिल उर्फ गुड्डू पुत्र अलीम काफी समय से उसके परिवार की महिलाओं और बेटियों को परेशान करता आ रहा है। आरोप है कि युवक महिलाओं को देखकर अश्लील इशारे करता है और अभद्र हरकतें करता रहता है। परिवार की ओर से विरोध करने के बावजूद उसकी हरकतें जारी रहीं।शिकायत के अनुसार, 20 अगस्त की रात शफीक अंसारी अपने परिवार के साथ शादी समारोह से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में साहिल उर्फ गुड्डू मिल गया। आरोप है कि उसने उनकी बेटी का हाथ पकड़ लिया और अश्लील हरकत करने का प्रयास किया। परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया तो आरोपित ने गाली-गलौज शुरू कर दी।आरोप है कि युवक ने परिवार की पुत्रवधू की ओर भी अश्लील इशारे किए। विरोध करने पर शफीक अंसारी और उनके दामाद के साथ अभद्रता की गई। आरोपित ने परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना से घबराए परिवार ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।इसके बाद पीड़ित ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने साहिल उर्फ गुड्डू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 75, 351(3) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार मामले की विवेचना की जा रही है। घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने के साथ ही आरोपित के संबंध में भी जानकारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group