मुजफ्फरनगर। छपार थाना क्षेत्र के बरला गांव में दुकान के सामने ई-रिक्शा खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में एक दुकानदार पर पेचकस से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में दुकानदार के सिर और आंख के पास चोट लगी। घायल की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बरला गांव की पट्टी भूत निवासी विकास कुमार पुत्र वीरेंद्र शर्मा के अनुसार, 29 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे वह अपनी दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान गांव के सलमान पुत्र अल्ताफ और रिजवान पुत्र अल्ताफ ई-रिक्शा लेकर वहां पहुंचे और दुकान के गेट के सामने खड़ा कर दिया। इससे दुकान का रास्ता बंद हो गया।विकास कुमार ने ई-रिक्शा हटाने के लिए कहा तो आरोप है कि दोनों भाइयों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगे। इसी दौरान सलमान ने ई-रिक्शा के पास रखा पेचकस उठा लिया और दुकानदार के सिर व चेहरे पर वार कर दिया। पेचकस लगने से दुकानदार घायल हो गया।शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। आरोप है कि जाते समय दोनों ने दुकानदार को जान से मारने की धमकी भी दी।चोट के कारण उपचार चलने की वजह से विकास कुमार तत्काल पुलिस के पास नहीं पहुंच सके। हालत में सुधार होने पर उन्होंने आठ सितंबर को छपार थाने में तहरीर दी। पुलिस ने सलमान और रिजवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच के साथ ही गवाहों के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group