मुजफ्फरनगर(मोरना)। सेंचुरी क्षेत्र में प्रतिबंधित तरीके से मछली पकड़ने वालों के खिलाफ वन विभाग की कार्रवाई से खलबली मच गई। गश्त के दौरान वनकर्मियों को झील में मछली पकड़ते कुछ लोग दिखाई दिए। टीम के पहुंचते ही आरोपित मौके से सामान छोड़कर भाग निकले। वन विभाग ने मौके से बड़ी संख्या में मछली पकड़ने के कांटे और नौ बाइक कब्जे में लेकर सीज कर दी हैं।मोरना रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रविकांत के अनुसार दो दिन पहले वनकर्मी सेंचुरी क्षेत्र के धारीवाला गांव के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान झील में कुछ लोगों को मछली पकड़ते देखा गया। सूचना रेंज कार्यालय पहुंचने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।वन विभाग की टीम को आता देख मछली पकड़ रहे लोग अपनी बाइक और कांटे मौके पर छोड़कर फरार हो गए। तलाशी के दौरान वनकर्मियों ने बड़ी संख्या में मछली पकड़ने के कांटे बरामद किए। इसके साथ ही मौके पर मिली नौ बाइकों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया।वन विभाग ने फरार आरोपितों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मामले में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।