मुजफ्फरनगर। खेत में खड़े पेड़ और मेड़ को काटने को लेकर हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। विरोध करने पर दो भाइयों के साथ मारपीट करने और उन पर दांव से हमला कर घायल करने का आरोप है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।मामला खालापार थाना क्षेत्र के गांव वहलना का है। गांव निवासी करन पुत्र राजबीर के अनुसार, 16 अक्टूबर की सुबह उसे सूचना मिली कि उसके खेत में खड़े पेड़ और मेड़ को काटा जा रहा है। इस पर वह अपने भाई मनीष को लेकर खेत पर पहुंचा। वहां गांव के ही विशाल, विश्वास और मोहित पेड़ व मेड़ काट रहे थे। करन और मनीष ने इसका विरोध किया तो कहासुनी शुरू हो गई।आरोप है कि विवाद बढ़ने पर विशाल ने पेड़ काटने वाले दांव से करन पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए मनीष को भी चोट पहुंचाई गई। दोनों भाइयों ने आरोपितों पर धमकी देने का भी आरोप लगाया है। घटना के बाद मनीष ने पुलिस की आपातकालीन सेवा 112 पर सूचना दी।पीड़ित करन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर खालापार थाना पुलिस ने विशाल, विश्वास और मोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group