मुजफ्फरनगर। स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर शुक्रवार को जिले में मतदान हुआ। चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मैदान में डटे रहे। जिले के 13 मतदान केंद्रों पर बनाए गए 56 मतदेय स्थलों पर सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ।जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने पुरकाजी, बुढ़ाना और मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्रों सहित दूसरे इलाकों में भी मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान मतदान प्रक्रिया और सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली गई।अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गंभीर सिंह तथा नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप भी मतदान से जुड़ी व्यवस्थाओं की निगरानी में जुटे रहे। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए गए।प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के साथ शांति व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। अधिकारियों की निगरानी का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना रहा कि मतदाताओं को मतदान करने में किसी तरह की परेशानी न हो और चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group