बिजनौर। शहर के काजीपाड़ा मोहल्ले में गुरुवार देर रात चोरी की कोशिश कर रहे दो युवकों को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों ने नेशनल बेकरी का शटर उठाकर दुकान में प्रवेश किया और करीब 10 हजार रुपये की चॉकलेट समेट ली। हालांकि, भागने से पहले ही उनकी करतूत उजागर हो गई।घटना रात करीब तीन बजे की बताई गई है। दोनों युवक बेकरी का शटर उठाकर अंदर घुसे थे। वे चॉकलेट लेकर निकलने की तैयारी में थे, तभी वहां से गुजर रहे कुछ मोहल्लेवासियों की नजर उन पर पड़ गई। युवकों की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर लोगों ने उन्हें रोक लिया। पूछताछ में चोरी का मामला सामने आने के बाद पुलिस को सूचना दी गई।सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को चॉकलेट समेत थाने ले गई। बेकरी संचालक सलीम के मुताबिक, पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस की जांच के आधार पर होगी।शहर में चोरी और जेब काटने की घटनाएं चिंता बढ़ा रही हैं। बेकरी में चोरी की इस घटना से दो दिन पहले किसान पंचायत के दौरान भी जेब काटते हुए दो युवक पकड़े गए थे। उन्हें पुलिस के सुपुर्द किया गया था और बाद में जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group