मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान 34 वर्षीय शमीम मलिक की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। रविवार रात हुई इस घटना के बाद परिवार के लोगों ने डॉक्टरों और अस्पताल कर्मचारियों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि समय पर सही इलाज मिलता तो मरीज की जान बच सकती थी। उन्होंने पूरे मामले की जांच कराकर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की।जानकारी के अनुसार, शमीम मलिक पिछले तीन दिनों से जिला अस्पताल में भर्ती थे। रविवार रात करीब 10 बजे उनकी मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही परिवार के लोग नाराज हो गए और अस्पताल परिसर में विरोध जताने लगे। कुछ ही देर में मोहल्ले के अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। इससे अस्पताल परिसर में भीड़ जमा हो गई।परिजनों ने अस्पताल के कर्मचारियों पर पैसे मांगने का आरोप भी लगाया। उनका कहना है कि मरीजों के इलाज में लापरवाही बरती जाती है। उन्होंने मांग की कि शमीम की मौत के मामले की निष्पक्ष जांच हो और यदि किसी की गलती सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।घटना के बाद अस्पताल प्रशासन की भूमिका और इलाज के दौरान बरती गई सावधानियों को लेकर सवाल उठाए गए हैं। हालांकि, इलाज में लापरवाही और पैसे मांगने के आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group